-आइआरपी की उदासीनता से लोग परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-118 की सुपरटेक रोमानो में बढ़े मेंटनेंस शुल्क का निवासियों ने विरोध जताया है।आरोप है कि आइआरपी (अंतरिम रेजोल्यूशन प्रोफेशनल) की उदासीनता के चलते बढ़ा हुआ मेंटनेंस शुल्क वापस नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़े हुए मेंटनेंस शुल्क के वापसी के आदेश एपेक्स कमेटी ही जारी कर सकती है। इस कमेटी के चेयरमैन आइआरपी हैं।
निवासियों ने कहा कि मेंटनेंस शुल्क कम नहीं किया गया तो भूख हड़ताल करेंगे। रोमानो वेलफेयर एसोसिएशन से मशीर आलम ने बताया कि नवंबर में मेंटनेंस शुल्क ढाई रुपये से बढ़ाकर साढे तीन रुपये प्रति वर्ग फीट किया गया था, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। निवासियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की अपील की है।