फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी के विरोध में गांव घासेड़ा में मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। नूंह खंड के गांव घासेड़ा में भी रविवार को सीएए और एनआरसी के विरोध में गांव के युवा, बच्चे व बुजुर्गों ने मार्च निकाला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

सभी प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे गांव घासेड़ा के होली चौक पर इकट्ठे हुए। ग्रामीणों ने पोस्टर बैनर के अलावा हाथों में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एनआरसी व सीएए लागू करने के फैसले पर युवाओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। इस मौके पर युवाओं ने साफ कहा कि यह सरकार मुस्लिम विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जान बूझकर मुस्लिमों को निशाना बना रही है, आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों में सरकार के प्रति बहुत अधिक निराशा है। सरकार को अपने इस कानून को तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के समय उनके पूर्वज महात्मा गांधी के आश्वासन के बाद रुके थे, उस समय गांधी ने उन्हें पूरी सुरक्षा व शांति का भरोसा दिया था। लेकिन आज केंद्र सरकार की नियत में साफ फर्क नजर आ रहा है जिससे उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से सरपंच अशरफ हुसैन, इमरान खान, वली मोहम्मद पार्षद, ओसामा, सलीम, तारिक हुसैन व लियाकत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें