फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल, जंगल एवं जमीन की हिफाजत करना पूजा एवं इबादत से कम नहीं: मोहम्मद सेनजिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका/ नगीना। तरुण भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जल पुुरुष राजेंद्र सिंह के निमंत्रण पर बोस्निया के राजदूत मोहम्मद सेनजिक ने रविवार को मेवात का दौरा किया। गांव नांगल मुबारिकपुर, घाटा शमशाबाद और पाटखोरी में उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रखवाली करना पूजा या इबादत से कम नहीं है। प्रदूषण से बचने एवं पर्यावरण को बढ़ाने के लिए जहां एक ओर पानी की बचत करना, वर्षा के पानी का संरक्षण करना जरुरी है वहीं दूसरी ओर पौधरोपण करना भी आवश्यक है। उन्होंने तरुण भारत संघ द्वारा पाटखोरी गांव में बनाए जा रहे चेकडेम, नांगल मुबारिकपुर व घाटा शमशाबाद गांव की अरावली में बनाए जाने वाले तीन बांधों का उन्होंने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण बहुत सुंदर है। बगैर किसी सरकारी मदद के जन भागीदारी के साथ जिस तरह से तरुण भारत संघ अरावली क्षेत्र में बांध बनाकर वर्षा के पानी का संरक्षण कर रहा है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतना कम है। सरकार एवं वन विभाग को चाहिए कि वे इस तरह के संगठनों के साथ मिलकर इनके द्वारा वाटर मैनेजमेंट के लिए बनाए जा रहे प्रोजेक्ट को पूरा करे ताकि इस क्षेत्र का भूमिगत जलस्तर में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि यहां के गांवों का भाईचारा बहुत मजबूत है। आज भी गांवों के लोग सादगी के साथ रहते हैं।
उन्होंने कहा तरुण भारत संघ द्वारा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा में वर्षा के पानी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। जिसके सफल परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित कई क्षेत्रों में तरुण भारत संघ द्वारा जल संरक्षण के लिए बनाए प्रोजक्ट का लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा देश की राजधानी दिल्ली के करीब होते हुए भी इस क्षेत्र में पानी की समस्या क्यों है सरकार को इस बारे में मंथन करना होगा।
विज्ञापन

जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने मोहम्मद सेनजिक को इस क्षेत्र में जल सरंक्षण के लिए बनाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने फिरोजपुर झिरका के हरियाणा हाई स्कूल, मदापुर रोड पर स्थित ईदगाह, घाटा शमशाबाद गांव में पौधरोपण भी किया। पाटखोरी गांव के लोगों ने मोहम्मद सेनजिक एवं राजेंद्र सिंह को पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर जल बिरादरी के अध्यक्ष इब्राहिम खान, छोटेलाल, सरोज कुमारी, राहुल सिसोदिया, साहून एडवोकेट, पाटखोरी सरपंच चंद्रशेखर व काफी ग्रामीण व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें