फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलपता-दादरी के बीच एलीवेटेड रोड के निर्माण का बना प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ की मंजूरी के बाद जल्द शुरू होगा फिजियबिलिटी सर्वे और डीपीआर की प्रक्रिया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तिलपता से दादरी के बीच कंटेनर डिपो और 130 मीटर रोड स्थित चौराहा पर लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिल सकती है। इसके लिए करीब चार किमी लंबे एलीवेटेड रोड के निर्माण के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने प्रस्ताव बनाया है। सीईओ डॉ. बलकार सिंह की मंजूरी मिलते ही फिजियबिलिटी सर्वे और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया प्राधिकरण शुरू कर देगा।
तिलपता की मुख्य सड़क पर जाम के हालात बने रहने की वजह से यहां लंबे समय से समाधान की मांग स्थानीय लोगों की तरफ से की जा रही थी। तिलपता के लोगों ने इसके लिए पिछले दिनों सड़क बंद कर प्रदर्शन भी किए। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र की वजह से भारी वाहनों की आवाजाही से लंबी जाम लग जाती है। इसी समस्या का स्थाई हल करने के लिए एलीवेटेड रोड की योजना बनाई गई है। शुरूआती योजना के मुताबिक करीब चार लेन की यह एलीवेटेड रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा तिलपता चौक पर ही ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने के लिए एक अंडरपास की योजना पर पहले ही प्राधिकरण काम शुरू कर चुका है। इस अंडरपास के बनने से बिना चौराहा पर जाए ही ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट या वापसी वाहन गुजर सकेंगे। इससे भी यहां वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
करीब दो लाख लोगों को होगा फायदा
अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना करीब दो लाख लोगों को फायदा एलीवेटेड रोड बनने से होगा। बिना तिलपता के जाम में फंसे लोग दादरी या जीटी रोड होकर गाजियाबाद के लिए जा सकेंगे। पिलर्स पर इस फ्लाईओवर को बनाया जाना प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट के तय होने में देरी होने से पिछले दिनों सेतु निगम से ग्रेनो प्राधिकरण ने जिम्मेदारी वापस ले ली थी। इसके बाद आईआईटी रुडकी की मदद प्राधिकरण ने लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें