फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुंदर भाटी गिरोह के नरेश तेवतिया की 1.08 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर भाटी गिरोह के नरेश तेवतिया की 1.08 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन



- जेवर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वीरपुरा गांव का मकान किया जब्त



- भाजपा नेता शिवकुमार यादव समेत तीन की हत्या में शामिल था आरोपी



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। जेवर पुलिस ने शासन द्वारा चिह्नित गैंगस्टर सुंदर भाटी व अनिल भाटी गिरोह के सक्रिय बदमाश नरेश तेवतिया की 1.08 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। नरेश तेवतिया गैंग संख्या आईएस-11 का शूटर है। नरेश 2019 में ग्रेनो वेस्ट में भाजपा नेता शिवकुमार यादव समेत तीन की हत्या में शामिल था। पुलिस ने वीरपुरा गांव स्थित उसके मकान को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया है।



गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट गैंगस्टर व माफिया की आर्थिक रूप से कमर तोड़ रही है। पुलिस गैंगस्टरों की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क कर रही है। इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश पर जेवर पुलिस ने 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। आरोपी नरेश के खिलाफ कासना थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज है। पुलिस ने मंगलवार को वीरपुर गांव में पहुंचकर मुनादी करते हुए ग्रामीणों को कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद नरेश तेवतिया का वीरपुरा स्थित मकान कुर्क कर लिया। कुर्क किए गए मकान की कुल कीमत 1.08 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








तिगरी गोलचक्कर पर की थी वारदात:



16 नवंबर 2017 को ग्रेनो वेस्ट के तिगरी गोलचक्कर के पास बीजेपी नेता शिव कुमार, उनके निजी गनर रहीस पाल और चालक बलिनाथ की गोली मारकर हत्या कर गई थी। गोली लगने से पीड़ितों की फॉर्च्युनर अनियंत्रित हो गई और उससे टकराकर छात्रा अंजलि की भी मौत हो गई थी। एसटीएफ ने अन्य आरोपियों के साथ शूटर नरेश तेवतिया को भी गिरफ्तार किया था। एसटीएफ का कहना था कि वारदात के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग करने वालों में शूटर नरेश भी शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें