फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फरार लेडी डॉन काजल खत्री समेत पांच की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रू मेंबर की हत्या में गैंगस्टर कपिल मान की गर्लफ्रेंड काजल भी थी शामिल
विज्ञापन

पांचों आरोपियों पर जल्द होगा इनाम घोषित, पुलिस की टीम कर रही जांच


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या के मामले में फरार लेडी डॉन काजल खत्री समेत पांच आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की नोएडा पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर 82 की कार्रवाई करते हुए संपत्ति पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है, जल्द ही कुर्की की जाएगी। काजल हत्या के आरोपी गैंगस्टर कपिल मान की गर्लफ्रेंड है और वारदात में इसकी भूमिका भी महत्वपूर्ण थी। नोएडा पुलिस जल्द ही इन आरोपियों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित करेगी।


सेक्टर-104 में 19 जनवरी को क्रू मेंबर व दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि दिल्ली के दो गैंगस्टरों कपिल मान और प्रवेश मान के वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा था। जेल में बंद गैंगस्टर कपिल मान के इशारे पर वारदात की गई थी।
विज्ञापन


दिल्ली में प्लॉट को लेकर गैंगस्टर कपिल मान और प्रवेश मान के बीच कई सालों से गैंगवार चल रहा है और दोनों पक्षों के पांच लोगों की अब तक हत्या हो चुकी है। मामले में नोएडा पुलिस ने घटना के अगले दिन कपिल मान के भाई धीरज मान समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य की गिरफ्तारी बाद में हुई थी। वहीं, दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मामले में नोएडा पुलिस ने कपिल मान के करीबी दिल्ली के खेड़ा खुर्द निवासी शक्ति मान, संजीत और हरजीत मान व कन्छावाला निवासी सोनू उर्फ विकास और रोहिणी निवासी काजल खत्री को भी आरोपी बनाया। काजल मंडोली जेल में बंद कपिल मान की महिला मित्र है। काजल खत्री इस हत्याकांड में अहम कड़ी थी और शूटरों व कपिल मान के बीच की कड़ी थी। अब पुलिस ने काजल खत्री समेत पांच के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करेगी। एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें