फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंदी उत्सव में दिया हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान में हिंदी उत्सव का आयोजन किया गया। एक माह तक चले इस उत्सव में राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार किया गया। इसका उद्देश्य कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना था। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र दिए गए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शम्भूदयाल पीजी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. गीता पांडेय रहीं। इस अवसर पर एनआईओएस के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश मिश्र ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कुल छह प्रतियोगिताएं में श्रुतलेखन, वाक्य ज्ञान और प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं शामिल थीं। समारोह में एनआईओएस के सचिव कर्नल शकील अहमद, निदेशक (शैक्षिक) डॉ. राजीव कुमार सिंह और निदेशक (मूल्यांकन) तारकेश्वर नाथ गिरी सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें