फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुर्गा पंडालों में कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर में सेक्टरों और सोसाइटियों के दुर्गा पंडालों में शनिवार से पूजा कार्यक्रम शुरू हो गए। कालीबाड़ी मंदिर में ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति की ओर से मां दुर्गा पूजा की शुरू की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार समृद्धा दत्ता ने किया। यहां आनंद मेला का आयोजन किया गया। घर के बने व्यंजन, पारंपरिक पकवान और मिठाइयों की स्टॉल ने पूरे माहौल को मेले जैसा जीवंत बना दिया। शिल्पांजलि समूह का नृत्य और अभिनव कठपुतली प्रदर्शन पर खूब तालियां बजीं।
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 स्थित एटीएस हैप्पी ट्रेल सोसाइटी में शनिवार को निवासियों की ओर से मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान स्थापना स्थल के पास आनंद मेला का आयोजन किया गया। लोगों ने बंगाली परंपरा से मां दुर्गा की पूजा की। महिलाओं ने धुनुची नृत्य किया। वहीं, दादा-दादी पार्क में गौड़ सिटी बंगाली कल्चर एसोसिएशन की ओर से पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें