फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईएमएस में पांच दिवसीय लीगल एनरिचमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय लीगल एनरिचमेंट प्रोग्राम सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समपन्न हुआ। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत बना, बल्कि उन्हें व्यवसाय के विविध आयामों, चुनौतियों और संभावनाओं से रूबरू कराने वाला एक महत्वपूर्ण मंच भी सिद्ध हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। उद्धघाटन सत्र में आईएमएस के महानिदेशक डॉ. विकास धवन, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. गोविंद प्रसाद गोयल और विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में डॉ. धवन ने कहा कि यदि छात्र अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक सफर की शुरुआत करेंगे तो आगे की राह सरल और सफल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे दिन सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड निशांत श्रीवास्तव ने छात्रों को विधि व्यवसाय की चुनौतियों और न्यायालयीन अनुभवों से अवगत कराया। उन्होंने युवा छात्रों को न केवल कानूनी प्रावधानों को समझने बल्कि समाज की जरूरतों और न्याय की भावना के साथ काम करने का संदेश दिया। तीसरे दिन एफएसएसए आई के डिप्टी डायरेक्टर बिपिन पर्चा ने जन स्वास्थ्य में विधि की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कानूनी प्रावधान और विनियामक तंत्र समाज को नियंत्रित करते हैं। चौथे दिन एडवोकेट रॉबिन राजू ने विधि व्यवसाय में नैतिकता और उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला। सोमवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पांच दिन तक चले इस कार्यक्रम ने छात्रों को अकादमिक और व्यावहारिक अनुभवों का समन्वित अवसर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें