दुकान जा रहे पिता-पुत्र के साथ मारपीट, केस दर्ज
रबूपुरा संवाद। कोतवाली क्षेत्र में दुकान जा रहे पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बीती रात शमशाद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इरशाद, जानू, समीर और नूर ने मारपीट की। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एसीपी-4, सार्थक सेंगर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है।