नई दिल्ली। डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज में डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा द्वारा प्रोफेसर को थप्पड़ मामले में यूनिवर्सिटी जांच समिति की रिपोर्ट को लेकर शिक्षकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। कुलपति योगेश सिंह ने घटना की जांच के लिए 17 अक्तूबर को समिति गठित करने के निर्देश दिए थे।
समिति को दो हफ्ते में रिपोर्ट सौंपनी थी। मगर, समिति की रिपोर्ट के इंतजार में शिक्षकों के बीच रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कॉलेज शिक्षक ने आगे की रणनीति तय करने के लिए दोबारा से आम सभा की बैठक बुलाई है। शिक्षक संगठन आरोप लगा रहे है कि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई नहीं करना चाहता है। वहीं डीयू के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया था। बीच में त्योहार का सीजन आ गया। कई छुट्टी पड़ गई। समिति जल्द अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। ब्यूरो