फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सन्नाटे और गम के बीच हुई दीपांशु की बहन की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सैंथली हत्याकांड : दोनों परिवारों से चुनिंदा रिश्तेदार पहुंचे शामिल, चार लोग पहुंचे बरात लेकर

माई सिटी रिपोर्टर
दादरी/ग्रेटर नोएडा। सैंथली गांव में रविवार रात दीपांशु के घर बारात पहुंची लेकिन कोई शोरगुल या धूमधाम नहीं थी। न ही कोई उल्लास था। चारों तरफ गम पसरा था। हर आंख में आंसू भरे थे। बैंड बाजे या डीजे की आवाज कहीं नहीं थी। बिना किसी मेहमान नवाजी के सादगी से शादी की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
उल्लेखनीय है कि 20 अक्तूबर को सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त दारोगा अजय पाल भाटी (55) और उनके भतीजे दीपांशु भाटी (21) की पड़ोसी प्रिंस भाटी ने बदमाशों संग गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस गमगीन माहौल में हुई शादी में दोनों परिवारों के चुनिंदा रिश्तेदार ही शामिल हुए। इस कारण न तो घर में कोई सजावट की गई, न गीत-संगीत बजा। बस जरूरी रस्म पूरी की गईं।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि भाई की अर्थी उठने के चंद दिनों बाद ही बहन की डोली उठना किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ा दर्द है। परिजनों ने बताया कि दीपांशु की बहन की शादी पहले बड़े समारोह में होनी थी। इसके लिए गेस्ट हाउस बुक किया गया था। बैंड-बाजा, डीजे और दावत की पूरी तैयारी थी।
विज्ञापन

सीएम से मिलेंगे परिजन
मुख्य आरोपियों के सरेंडर करने से मृतक के परिजन नाराज हैं। उनका का आरोप है कि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो आरोपी सरेंडर नहीं कर पाते। परिजनों का कहना है कि शादी की प्रकिया पूरी होने के बाद अब लखनऊ जाकर सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। परिजन की ओर से आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें