फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जून से शुरू हो जाएगा ऑक्सीजन का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में पीएम केयर फंड से नया प्रेशर स्विंग एडसार्पशन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट मंजूर किया गया है। इस प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन जल्द ही शुरू होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इस प्लांट से हर रोज करीब डेढ़ टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक सुरेश कुमार व उनकी टीम ने अलाफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में ऑक्सीजन प्लांट के लिए जगह का निरीक्षण भी कर लिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि पूरे भारत में पीएम केयर फंड से 551 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला किया गया है। इनमें से एक प्लांट नूंह जिले में लगेगा। उन्होंने बताया कि जून के पहले सप्ताह से ऑक्सीजन उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं परियोजना निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि इस प्लांट से जिले को प्रति दिन डेढ़ टन ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी, जो कम से कम लगभग 100 मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त होगी। इससे जिले में आने वाले वक्त में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ सकेगी।
इस प्लांट से सीधा मांडीखेड़ा अस्पताल में कनेक्शन दिया जाएगा जिससे मरीजों की देखभाल हो सकेगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों संग बैठक के बाद सुरेश कुमार ने बताया कि जून के पहले सप्ताह तक यह प्लांट काम शुरू करने की स्थिति में आने की संभावना है। ऐसा होता है तो न केवल नूंह बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी फायदा मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि इस प्लांट से संबंधित जितनी भी औपचारिकताएं हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पूरे प्लांट के निर्माण से लेकर ऑक्सीजन उत्पादन शुरू तक वह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें