फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस और प्रदर्शन के कारण शहर में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। ब्राह्मण समाज के राकेश टिकैत के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान निकाले गए जुलूस व किसान आंदोलन के चलते सोमवार को पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति रही। सड़कों पर वाहन बुरी तरह फंसे रहे। पांच मिनट का सफर एक घंटे में पूरा हुआ। पुलिसकर्मी जाम को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने में लगे रहे। इस दौरान रूट डायवर्जन भी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे जैसे ही ब्राह्मण धर्मशाला से जुलूस शुरू हुआ तो शहर में जाम लगना शुरू हो गया। जुलूस पुराने जीटी रोड से होते हुए सोहना रोड व आगरा चौक पर पहुंचा तो पूरे राजमार्ग और शहर के सभी लिंक मार्गों पर जाम लग गया। जुलूस के कारण जैसे ही वाहन अंदर शहर से निकलने का प्रयास करते लगे तो जाम वहां भी लग गया। कुछ समय के लिए शहर में वाहनों का पहिया पूरी तरह से थम गया। जाम के कारण बस अड्डे से आगरा चौक तक पहुंचने में ही लोगों को एक घंटा लग गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने वाहनों को डायवर्ट कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें