फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईद मिलादुन्नबी पर शांतिपूर्ण तरीके से निकला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-सड़कों पर उमड़े मुस्लिम समुदाय के लोग, पुलिस रही सतर्क
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में मुस्लिम समुदाय लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला। सुबह के वक्त लोगों ने मस्जिदों और घरों में सजावट और रोशनी का खास इंतजाम किया। उसके बाद बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने जुलूस निकाला।
सूरजपुर और हल्दौनी समेत कई इलाकों से निकाला गया जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचा। जहां धर्मगुरुओं ने तकरीर करते हुए पैगंबर के तौर-तरीके को अपनाने की अपील की। पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी। थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मार्गों पर खास इंतजाम किए और जुलूस को शांति एवं सकुशल संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस के मद्देनजर डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बिसरख और सूरजपुर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान डीसीपी ने सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जुलूस मार्ग का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें