फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिरयानी के पैसे मांगने पर दुकानदार और भाई पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-समयपुर बादली इलाके की घटना, मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में बिरयानी का पैसा मांगने पर युवक ने दुकानदार राकेश पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उसके भाई शरण ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ।
38 साल के राकेश अपने परिवार के साथ बादली गांव में रहते हैं। मूलत: सिद्धार्थ नगर, यूपी के रहने वाले राकेश बादली मोड़ पर बिरयानी और कचौड़ी का ठेला लगाते हैं। उन्होंने बताया कि दो अगस्त की शाम पांच बजे वह अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया। उसने एक प्लेट बिरयानी देने के लिए कहा। युवक को बिरयानी दे रहा था कि तभी इलाके के रहने वाला अभिषेक नाम का एक युवक आया और उसने भी एक प्लेट बिरयानी मांगी। इसके बाद वह पहले से बिरयानी खा रहे युवक से बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरयानी खाने के बाद पहले वाला युवक वहां से जाने लगा। उसे रोककर पैसे मांगे। युवक ने कहा कि अभिषेक पैसा देगा। अभिषेक भी खाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगा। टोकने पर उसने कहा कि वह बिना पैसे ही खाता है और गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर वह ठेले से सामान फेंकने लगा। विरोध करने पर वह और उसका साथी मारपीट करने लगा। यह देखकर पड़ोस में रेहड़ी लगाने वाला उसका भाई शरण भी वहां आ गया और बीच बचाव करने लगा। इसी दौरान अभिषेक ने रेहड़ी से चाकू उठाकर दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर दोनों आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें