श्री शक्ति भवन मंदिर की ओर से शनिवार को तुलसी विवाह के अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया।
बैंडबाजों के साथ आयोजित बरात यात्रा में आस्था और भक्ति का रंग दिखाई दिया। बरात और शोभायात्रा नगर के देहरादून रोड स्थित शक्ति भवन मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर चौक डोईवाला, ऋषिकेश रोड और मिल रोड आदि कई क्षेत्रों से होकर निकली। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
मंदिर समिति के सचिव अनिल महावर ने बताया कि तुलसी को प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। लिहाजा यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। तुलसी विवाह हमारी संस्कृति का जीवंत रूप है। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने तुलसी माता के जयकारों का उदघोष किया। इस दौरान अध्यक्ष गगन नारंग, इंद्रेश अरोड़ा, सरिता महावर, निधि नारंग, सुगंध अरोड़ा, अनिल घई, पंडित देवेंद्र प्रसाद नौटियाल आदि मौजूद रहे।