फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बकरीद के दूसरे दिन भी कुर्बानी का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी संख्या में अकीदतमंद नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। ईद-उल-अजहा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी कुर्बानी का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद जरूरतमंदों के बीच मांस का वितरण भी किया गया। ईद-उल-अजहा को त्याग व समर्पण का पर्व माना जाता है। ईद-उल-अजहा के दूसरे दिन जुमा होने की वजह से भारी संख्या में अकीदतमंद नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे थे। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म निभाई।
विज्ञापन




बाजारों में भी शनिवार को चहल-पहल बनी रही। मसाले, सूखे मेवे और रसोई से जुड़े सामान की दुकानों पर खरीदारी होती रही। सेक्टर-12 के जावेद खान ने बताया कि कुर्बानी केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद और भाईचारे का संदेश भी देती है। सेक्टर-8 निवासी मो. फैजान ने बताया कि उनके परिवार में हर साल बकरीद बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। वहीं, सेक्टर-10 निवासी रेहान अहमद ने कहा कि ईद-उल-अजहा मोहब्बत और इंसानियत का त्योहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें