फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संभलकर चलिए... जेवर-टप्पल मार्ग पर हैं गड्ढे ही गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
उखड़ी सड़क और धूल से राहगीरों, चालकों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन

पुनीत कुमार

यमुना सिटी। जेवर तहसील से टप्पल जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर हालत अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। इस मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे, उखड़ी सड़क और दिनभर उड़ने वाली धूल के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और सड़क किनारे कारोबार करने वाले दुकानदारों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सड़क की मरम्मत की गई, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क पहले जैसी बदहाल हो जाती है।

जेवर-टप्पल मार्ग क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्गों में से एक है। इसका इस्तेमाल आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी करते हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बार चालकों को वाहन मोड़ना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत तो कराई जाती है, लेकिन सिर्फ सीमेंट डालकर ही गड्ढों को भर दिया जाता है। जो कुछ ही दिनों में वाहनों के दबाव से टूटकर बिखर जाता है। इसके अलावा सड़क से उड़ने वाली धूल भी सड़क किनारे दुकान लगाने वालों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। उन्हें दिन में कई बार सफाई करनी पड़ती है, फिर भी धूल की परत जम जाती है। यह मार्ग केवल जेवर और टप्पल को ही नहीं जोड़ता, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों की आवाजाही का भी मुख्य रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हामिदपुर के पास स्थिति ज्यादा खराब

जेवर-टप्पल मार्ग पर हामिदपुर गांव के पास सड़क की स्थिति अधिक खराब है। यहां सड़क पर कई बड़े और गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिनसे बचने के लिए वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों को सड़क के किनारे से निकालना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क और गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
दिनभर उड़ती धूल के कारण दुकान में रखे समान पर बार-बार धूल जमती रहती है। -ज्वाला सिंह, जेवर
धूल के कारण ग्राहक भी आने से कतराते हैं। इसका स्थायी समाधान करना चाहिए। - आसिफ सैफी, जेवर
ग्राहक नहीं आएंगे तो रोजी-रोटी कैसे कमाएंगे। इसकी मरम्मत करवानी चाहिए। - कैलाश कुमार, जेवर
सड़क की खराब हालत के कारण सफर में परेशानी का सामना करना पड़ता है। - राहुल कुमार, जेवर
सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढों का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। - दिनेश कुमार, जेवर
जलभराव के कारण कई वाहन पानी में बंद होने के कारण खराब हो जाते हैं। -देवेंद्र कुमार, जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें