संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा । सेक्टर ओमीक्रोन-1ए में पिछले 2 दिनों से पानी की सप्लाई में दिक्कत आने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर में पानी का प्रेशर काफी कम आने के कारण घरों की टंकियां पूरी तरह नहीं भर पा रहीं हैं। सप्लाई शुरू होने पर शुरुआत में गंदा पानी आ रहा है।
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष योगेंद्र मावी ने बताया कि सेक्टर के विभिन्न हिस्सों में गंगाजल पाइपलाइन में लीकेज है। इससे न केवल पानी बर्बाद हो रहा है बल्कि सप्लाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने और सप्लाई सामान्य करने की मांग की है।