फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण, जीएम दफ्तर के सामने धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट-फोटो है।
विज्ञापन


- सेक्टर-45 सदरपुर गांव के निवासी बोले- जीएम से शिकायत करने पर वे टालमटोल करते हैं
जीएम बोले- आरोप निराधार, अनुचित मांगों को पूरा नहीं किया जा सकता

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बिजली, पानी और सीवर की समस्याओं का निस्तारण न होने से परेशान सेक्टर-45 सदरपुर गांव के निवासी सोमवार को जल-विद्युत यांत्रिक जीएम के सेक्टर-5 स्थित दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। इस पर जीएम आरपी सिंह दफ्तर से निकले और चले गए। हालांकि उनके निर्देश पर विद्युत यांत्रिक खंड के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक अमरजीत सिंह और प्रबंधक शिवशक्ति जायसवाल निवासियों के बीच पहुंचे और समस्याएं सुनीं। साथ ही दो दिनों में समिति बनाकर निस्तारण का आश्वासन दिया है। गांव के निवासी करीब 3 घंटे तक धरने पर बैठे रहे।



सदरपुर गांव निवासी सतेश्वर सिंह, गुलशन चौहान, रवि चौहान, पुष्पेंदर, रविंदर, नितिश चौहान ने बताया गांव में पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। सीवर लाइनें कई जगहों से चोक हो चुकी हैं। आरोप लगाया कि प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह शिकायतों का निस्तारण नहीं करवा रहे। पहुंचने पर टालमटोल वाला रवैया अपनाते हैं। फोन कॉल रिसीव नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं दूसरी तरफ जीएम आरपी सिंह ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें और समस्याएं हैं उनका निस्तारण करवाया जा चुका है। अनुचित मांगे किसी की पूरी नहीं की जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें