विदेश में बैठे आका को वीडियो भेजने की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) जुड़े खालिस्तानी समर्थकों ने बुधवार को हरी नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल की दीवार पर नारे लिख दिए। विदेश में बैठे खालिस्तानी आका को इसका वीडियो भी भेजा गया। पश्चिमी जिले की हरी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जनवरी में पहली बार दिल्ली में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। इसके बाद जी-20 के दौरान सात-आठ जगहों पर नारे लिखे गए। अब हरी नगर स्थित सतगुरु राम सिंह मार्ग पर टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवार पर स्प्रे से खालिस्तान समर्थक नारे लिख दिए गए। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) भी मामले की जांच कर रही है।