तावडू। रामलीला मैदान में प्रोकबड्डी लीग के आठ टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। एबीएस व एग्रो फूड्स के तत्वावधान में आयोजित इस लीग ने मेवात से प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य किया है। लीग की शुरुआत 1 नवंबर से हरियाणा दिवस पर गांव बीवां से की गई। प्रो कबड्डी लीग का शुभारंभ आरएसएस के जिला प्रभारी सुनील जिंदल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में फिरोजपुर नमक व घासेड़ा के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फिरोजपुर नमक ने घासेड़ा को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
प्रतियोगिता के कार्यक्रम अधिकारी नवीन लाठर ने बताया कि नगर के रामलीला मैदान में प्रतियोगिता के चौथे चरण में आठ टीमों के बीच मुकाबला खेला गया है। जिसमे मालब, घासेड़ा, फिरोजपुर नमक, तावडू, हसनपुर, सराय, राठीवास व बिसर अकबरपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मैच में घासेड़ा की टीम ने मालब को हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे मुकाबले में फिरोजपुर नमक ने तावडू टीम को पराजित करके अंकतालिका में प्रथम रहे।
तीसरे मैच में राठीवास टीम ने सराय को एक अंक से हराकर विजय प्राप्त की। लाठर ने बताया कि लीग के दो एलिमिनेटर व फाइनल मैच राजकीय माध्यमिक विद्यालय बीवां में आगामी 1 दिसंबर को होंगे। इस दौरान मास्टर सूबेदार मंच संचालक प्राध्यापक अशरफ मेवाती, मास्टर शफी मोहम्मद, मास्टर वसीम इम्तियाज, पी टी आई इकबाल, मास्टर अरशद, मास्टर इकबाल, खान मोहम्मद, हाजी नूरदीन, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। खंड वन अधिकारी सगीर अहमद, जय सिंह, राजेश सहरावत, नरेंद्र टोकस व बागड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।