ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को दादरी के एक गांव में डोर-टू-डोर प्रचार करने आ सकती हैं। इस बाबत पार्टी के पदाधिकारियों की उनसे बातचीत चल रही है। इधर, भाजपा के कई और वरिष्ठ नेता भी जिले में प्रचार करने आ सकते हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटी वाला ने बताया कि प्रियंका को बुलाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी लगे हुए हैं। वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और सांसद दीपेंद्र हुड्डा को भी क्षेत्र में 4 या 5 फरवरी को बुलाया जा सकता है। वहीं, कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि बड़े नेताओं के आने से चुनाव प्रचार तेज होगा। तीन गांवों की सूची मांगी गई है। इनमें से एक गांव में प्रियंका प्रचार करेंगी। सचिन पायलट और दीपेंद्र हुड्डा दो-दो गांवों में प्रचार करेंगे।
गाजियाबाद आ सकती हैं मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती 3 फरवरी को गाजियाबाद आ सकती हैं। ऐसे में पार्टी पदाधिकारी उन्हें गौतममुद्ध नगर में भी बुलाने का प्रयास कर रहे हैं।