फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 मई के बाद बंद हो जाएंगे निजी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ज्यादातर स्कूलों में पड़ जाएगी गर्मियों की छुटिटयां
विज्ञापन

-छुटिटयों को लेकर स्कूलों में समर कैंप की तैयारी, निकाले तरह-तरह के ऑफर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर के ज्यादातर निजी स्कूल 15 से 20 मई के बीच बंद हो जाएंगे। गर्मी की छुट्टी को लेकर स्कूलों ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को काफी जगह पर पीटीएम भी बुलाई गई है। गर्मी की छुट्टी के साथ-साथ स्कूलों ने समर कैंप की तैयारी भी शुरू कर दी है। स्कूलों ने बच्चों को समर कैंप में भाग लेने और किसी पर्यटन स्थल पर ले जाने की जानकारी साझा कर दी है।



नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 200 से अधिक निजी स्कूल है। जहां एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। अब वहां गर्मी की छुट्टी करने की तैयारी चल रही है। महामाया बालिका इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डा छाया जैन का कहना है कि 17 मई को पीटीएम बुलाई गई है। जो गर्मी की छुट्टी से पहले आखिरी गतिविधि होगी। उसके बाद गर्मी की छुट्टी शुरू हो जाएगी। पंचशील बालक इंटर कॉलेज में भी इसी तरह आखिरी दिन होगा। छुट्टी को लेकर कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले बच्चों ने घर जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि 15 मई के बाद स्कूल की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। वहीं, केंद्रीय विद्यालय में गर्मी को 9 मई से छुट्टियां शुरू हो गई है। उधर निजी स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टी करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बच्चों को गर्मी की छुट्टी का होमवर्क दिया जाने लगा है। स्कूलों का कहना है कि एक जुलाई से सत्र फिर से शुरू होगा। वहीं, विश्वभारतीय पब्लिक स्कूल में प्राइमरी के छात्रों की 20 और जूनियर 25 मई से शुरू हो जाएगी। वहीं, सीनियर विंग एक जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें