दनकौर (संवाद)। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर चीती गांव के पास सोमवार दोपहर एक निजी बस में आग लग गई। चालक ने तत्काल बस को किनारे लगा सवारियों को नीचे उतारा। कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। मामले की जानकारी होने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ग्रेटर नोएडा की तरफ से एक प्राइवेट बस सोमवार दोपहर सिकंदराबाद की तरफ जा रही थी। बस में करीब 15 सवारियां थीं। बस जब दनकौर-सिकंदराबाद रोड से होकर चीती गांव के पास पहुंची। उसी दौरान बस में धुआं निकलने लगा। इसके बाद चालक ने सभी सवारियों को नीचे उतार दिया। कुछ ही देर बाद बस में आग तेजी से फैल गई। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बस सीएनजी की थी। जिसकी वजह से ही उसमें आग लगी थी।