फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राइवेट परीक्षाएं स्थगित, छात्रों को तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। परीक्षा कैलेंडर में हुए बदलाव से गौतमबुद्ध नगर के विद्यार्थियों को राहत मिली है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने 25 फरवरी से प्रस्तावित यूजी-पीजी प्राइवेट परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब परीक्षाएं 18 मार्च से आयोजित होंगी। संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित छात्रों के हित में अंतिम तिथि 25 फरवरी तक बढ़ा दी गई है जिसमें 500 रुपये विलंब शुल्क लागू रहेगा।
विज्ञापन

सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा संबंधी तैयारियों को परीक्षा शाखा ने नई तिथियों के अनुरूप तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुपालन में छात्रों को नोटिस बोर्ड और डिजिटल माध्यमों से सूचित कर दिया गया है। बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र अंकित ने कहा कि अतिरिक्त समय मिलने से रिवीजन बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें