फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर मनमानी: निजी बस चालकों ने वसूला तीन गुना किराया, आगरा जाने के 400, कानपुर के 3000 रुपये चुकाए

Thu, 31 Oct 2024 10:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

आगरा तक जाने के लिए लोगों को 300 से 400 रुपये तक चुकाने पड़े। जबकि आम दिनों में यह 150 से 200 रुपये होता है। सीट न मिलने पर लोग ब्लैक में भी टिकट लेकर अपने घरों को जा रहे थे।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में चढने के लिए लगी यात्रीयों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के लिए घर जाने वाले लोगों से बुधवार को निजी बस चालकों ने दो से तीन गुना किराया वसूला। परी चौक से कानपुर तक जाने के लिए सामान्यत: 500 से एक हजार रुपये किराया है। लेकिन, निजी बस चालकों ने 1500 से 3000 रुपये लिए।

विज्ञापन


वहीं, आगरा तक जाने के लिए लोगों को 300 से 400 रुपये तक चुकाने पड़े। जबकि आम दिनों में यह 150 से 200 रुपये होता है। सीट न मिलने पर लोग ब्लैक में भी टिकट लेकर अपने घरों को जा रहे थे।

परी चौक और जीरो पॉइंट पर बस में बैठने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए। परी चौके गोल चक्कर से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, लखनऊ, बंदायू, हाथरस, कौशांबी और कानपुर समेत अन्य स्थानों पर जाने के लिए यात्री सड़क पर घंटों इंतजार करते दिखाई दिए। भीड़ इतनी अधिक थी कि पांच मिनट में ही बसें भर जा रही थीं। सुबह से लेकर देर रात तक यात्रियों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन


कई घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। दोगुना किराया देने के बाद सीट नहीं मिली रही है। परिवार साथ में होने के कारण और ज्यादा परेशानी हो रही है। -बॉबी कुमार, हाथरस
विज्ञापन


आगरा जाना है, लगभग दो घंटे से खड़ा हूं। जो भी बस आ रही है। पहले से ही फुल है। प्राइवेट बस वाले 300-400 रुपये मांग रहे हैं। -संतोष, आगरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें