फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना पंजीकरण नर्सिंग होम चलाने की सूचना पर छापा

Fri, 14 Nov 2025 02:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बा सहपऊ में छापा मारा। टीम के पहुंचते ही अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों के शटर गिर गए। टीम ने एक क्लीनिक संचालक को नोटिस थमाया, जहां अवैध रूप से नर्सिंग होम चलाने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को सहपऊ से ही शिकायत मिली थी कि कस्बे में एक सेवानिवृत्त बेसिक हेल्थ वर्कर कस्बे में नर्सिंग होम चला रही है। शिकायत पर डीआईओ डाॅ. एमआई आलम टीम के साथ बृहस्पतिवार की सुबह कस्बे में पहुंच गए। टीम की गाड़ी देख कस्बे में खलबली मच गई और अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य कर रहे लोगों की दुकानों के शटर गिर गए। टीम सेवानिवृत्त हेल्थ वर्कर के क्लीनिक पर पहुंची। यहां तैयार मरीज की टेबल, इंजेक्शन के खाली खोल और अन्य दवाओं को देकर लग रहा था कि यहां प्रसव किए जाते हैं। संदेह होने पर इनको नोटिस थमाया गया। डाॅ. आलम ने बताया कि संतुष्टिपूर्ण जवाब न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें