फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेडिको खेतान का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों से किया संवाद

Thu, 11 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
रेडिको खेतान का निरीक्षणा करते प्रमुख सचिव व साथ में अन्य।
विज्ञापन
सीतापुर। संकल्प शताब्दी 2047 के तहत नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव राजस्व, आवास व शहरी नियोजन विभाग पी गुरु प्रसाद बुधवार को कंदुनी स्थित रेडिको खेतान फैक्टरी पहुंचे। उनके साथ शासन से नामित प्रबुद्धजन सेवानिवृत्त आईएएस प्रवीर कुमार, सेवानिवृत्त आईएफएस महेंद्र प्रताप सिंह, ‎सेवानिवृत्त कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय विजय कृष्ण सिंह, ‎सेवानिवृत्त वैज्ञानिक अतुल सिंह, ‎सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग विनोद कुमार निरंजन ‎ने रेडिको खेतान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कंपनी के सामाजिक कार्यों की सराहना की। विशेष रूप से सीएसआर परियोजना के तहत संचालित प्राकृतिक कृषि योजना की प्रशंसा की। उन्होंने प्राकृतिक कृषि करने वाले किसानों से भेंट कर संवाद किया। नोडल अधिकारी व समिति के सदस्यों ने फैक्टरी की विभिन्न इकाइयों व प्रक्रियाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। साथ ही संपूर्ण प्रक्रिया, सुरक्षात्मक प्रबंध, बारकोडिंग, पैकिंग, बाटलिंग आदि को देखा। ‎इस दौरान रेडिको खेतान के यूनिट हेड हरिशंकर शुक्ला, लीगल एडवाइजर विशाल शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर धामनी एम दास, जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्त, पीडी एके चौधरी, डीसी मनरेगा चंदन देव पांडेय, एचआर एडमिन अजय गोस्वामी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें