फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों ने पदोन्नति सहित उठाई कई मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले के प्रधानाध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया से मुलाकात की। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी मांगों का प्रमुखता से समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में लेक्चरर से प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति के अधिक मामले हैं। मेरिट नंबर 55 से 92 तक में बहुत कम पीजीटी कार्यरत हैं। बहुत से प्रधानाध्यापकों की एपीआर पिछले कई सालों से नहीं दी गई है। शैक्षणिक वर्ष लगभग समाप्त हो चुका है, ऐसे में महिला अध्यापिकाओं की सीसीएल की फाइल न रोकी जाए। मॉडल संस्कृति विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं, इसलिए इनमें हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं का केंद्र न बनाया जाए। वहीं बोर्ड परीक्षाओं तक गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी और प्रशिक्षण पर रोक लगाने, 10 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिलवाने, बालिकाओं के लिए विद्यालय तक बस सेवा का विस्तार करने, बालिका विद्यालयों के आस-पास पुलिस की तैनाती सहित अन्य मांगें रखी गईं। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें