फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में हैं प्रधानमंत्री : गुलाब देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एकता विहार कॉलोनी में भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया यगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी रहीं।राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में हैं। उनका विजन, गरीब कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ये सब मिलकर एक ऐसा सकारात्मक वातावरण बनाते हैं जो हमें सिखाता है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और राष्ट्र भक्ति से कोई भी सपना साकार हो सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बचपन से ही कठिनाइयों का सामना किया लेकिन हार नहीं मानी। उन्होंने हमेशा संघर्षों को अवसर में बदलने का कार्य किया। उन्होंने दुनिया को बार बार याद दिलाया है कि भारत सिर्फ अपने लिए नहीं जीता बल्कि पूरी दुनिया के लिए सोचता है। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता सिर्फ चुनावी जीतों से नहीं बल्कि लोगों के दिल में बसे विश्वास से है।
परमेश्वर लाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल भारत की राजनीति को नई दिशा दी है बल्कि प्रबुद्ध करोड़ों भारतीयों के जीवन में आशा की किरण जगाई है। इस दौरान योगेंद्र त्यागी, डॉ. नरेंद्र सिंह, भीष्म शर्मा, भारत सिंह यादव, मंजू दिलेर, हृदेश यादव, विरलेश यादव, प्रभात शर्मा, सुधीर मेहरोत्रा, जयप्रकाश गुप्ता, मुकुल कुमार रस्तोगी आदि रहे। संचालन हरिओम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें