फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेढ़ साल से बंद पड़ी शूटिंग रेंज का संचालन कराने की तैयारी

विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-21ए ​स्थित स्टेडियम में बंद पडा शूटिंग रेंज ।  अमर  उजाला
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-तीसरे टेंडर में आई एजेंसी के साथ चार महीने से प्राधिकरण ने किया नहीं है अनुबंध, ऐसे में नहीं शुरू हो पा रहा संचालन

-3.17 करोड़ रुपये से बनी अत्याधुनिक सुविधाओं वाली शूटिंग रेंज बंद पड़ी हुई है, अभ्यास करने वाले भटकने को मजबूर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के शूटिंग रेंज संचालन के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 6 साल के लिए हुए तीसरे टेंडर में चिह्नित हुई एजेंसी को करार कर एक साल के लिए संचालित कराने का मन बनाया है। इस शर्त के साथ प्राधिकरण ने एजेंसी से पत्र मांगा है। एजेंसी के पत्र देने पर अधिकारियों ने संचालन शुरू कराने का दावा किया है। गौरतलब है कि 3 करोड़ 17 लाख रुपये से अत्याधुनिक सुविधाओं वाली यह शूटिंग रेंज पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ी हुई है। यहां अभ्यास करने वाले युवा खिलाड़ी भटकने को मजबूर हैं। प्राधिकरण एजेंसी का चयन कर संचालन शुरू नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन

नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21 ए में बनी शूटिंग रेंज शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम से है। संचालन के लिए एजेंसी चयन को बनी आरएफपी में उसी एजेंसी को प्राथमिकता दी गई है जो सबसे ज्यादा राजस्व देगी। शूटिंग रेंज में 10, 25 व 50 मीटर से शूटिंग के स्टेशन बने हुए हैं। इसमें 10 मीटर रेंज के लिए 33, 25 मीटर के लिए 16 और 50 मीटर के लिए 17 स्टेशन हैं। शूटिंग रेंज की क्षमता 500 लोगों की है और इसका क्षेत्रफल 4400 वर्ग मीटर है। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि एजेंसी से एक साल की संचालन सहमति के लिए पत्र मांगा गया है। इसके साथ ही संचालन शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्राधिकरण का लक्ष्य शहर के शूटर्स को बेहतर-से-बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें