फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला पुस्तकालय में सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया दौरा।
विज्ञापन
डीआईओएस ने ई-लाइब्रेरी और बेहतर व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, पठन-पाठन के माहौल और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने पुस्तकालय में पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-लाइब्रेरी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही पुस्तकों के संरक्षण और व्यवस्थित रखरखाव पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अलग शौचालय कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण से गंगाजल की उपलब्धता को लेकर भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों को नियमित रूप से पुस्तकालय से जुड़ने और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ और पुस्तकालय प्रभारी रघुराज सिंह भाटी, लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर प्रवीण सिंह और मल्टी टास्किंग स्टाफ स्वाति तिवारी मौजूद रहीं।

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया दौरा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें