फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यू नोएडा की एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू नोएडा की एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी देने की तैयारी
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की हुई बैठक
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर प्रस्तावित दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) की कनेक्टिविटी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देनी की तैयारी है। इसको लेकर शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में यह गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच प्रस्तावित 72 किलोमीटर के लिंक एक्सप्रेसवे ही सबसे सही विकल्प अधिकारियों ने माना। लेकिन लिंक एक्सप्रेसवे पूरी तरह से एलिवेटेड है और प्रस्तावित अलॉइनमेंट में नए नोएडा को कोई लूप नहीं दिया गया है। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) न्यू नोएडा की कनेक्टिविटी के लिए जल्द पत्र भेजा जाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे का लूप न्यू नोएडा क्षेत्र में बन जाने से 20 गांवों के क्षेत्र एक तरफ एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे। वहीं दूसरी तरफ गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे। न्यू नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने पर भी बैठक में चर्चा हुई। जुलाई तक इसके लिए तीन तहसीलदारों की नियुक्ति का लक्ष्य है। जमीन लेने की शुरुआत इस्टर्न पेरीफेरल के आसपास जहां सड़क बनी है, वहीं से होगी। यहीं पर साइट आफिस बनाया जाएगा। मुआवजा दर 4300 प्रति वर्गमीटर की दर से तय की गई है। जिन किसानों को 7 प्रतिशत विकसित भूखंड दिया जाएगा, उन्हें 3800 प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें