फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैदल मार्च निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल मार्च निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा। अधिवक्ता, डीड राइटर्स और स्टांप वेंडर्स ने शुक्रवार को पांच किलाेमीटर पैदल मार्च निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जाहिर किया। सिटी मजिस्ट्रेट को मांग संबंधित ज्ञापन सौंपा। दस दिस से जारी हड़ताल के चलते रजिस्ट्री विभाग को पचास करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान हो चुका है। हड़ताल के चलते एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सेक्टर-33 स्थित उप निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री प्रक्रिया के निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। हड़ताल में अधिवक्ता, डीड राइटर्स और स्टांप वेंडर्स शामिल हैं। आरोप है कि नए निर्देशों के अनुसार भूमि की पहली रजिस्ट्री प्राधिकरण स्वयं कर सकेगा। जिसके लिए निबंधन विभाग की ओर से प्राधिकरण को लॉगइन पासवर्ड मुहैया कराया जाएगा। इससे कार्य बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण डेढा ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। निजीकरण के विरुद्ध सभी अधिवक्ता, डीड राइटर्स और स्टांप वेंडर्स साथ हैं। वहीं डीड राइटर्स राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया के निजीकरण का विरोध किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें