फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उखड़ी पड़ी एफएनजी पर 1.50 करोड़ से मार्किंग व संकेतक निर्माण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल ने जारी किया टेंडर
विज्ञापन

-पर्थला गोलचक्कर से हिंडन पुल तक सड़क भी शामिल
-सड़क दुरुस्तीकरण से पहले इस काम की तैयारी चर्चा में

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बारिश में शहर की कई सड़कों के साथ फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) का बना हुआ हिस्सा उखड़ा हुआ है। छिजारसी से लेकर सेक्टर-112 तक इस एक्सप्रेस-वे का जितना भी निर्माण हुआ है वहां जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े हैं। कई जगहों पर सड़क ही गड्ढ़ों में समाई हुई है। हैरानी की बात यह है कि नोएडा ट्रैफिक सेल इस सड़क पर सुरक्षा के लिए पेंट से मार्किंग कराने की तैयारी में है। इसके साथ ही रेडियम टेप, ब्लिंकर व मोड़ के संकेतक लगवाए जाने हैं।
विज्ञापन

इस परियोजना में पर्थला गोल चक्कर से हिंडन पुल तक की सड़क को भी ट्रैफिक सेल ने शामिल किया है। यह सड़क भी कई जगहों पर उखड़ी हुई है। टेंडर जारी कर प्राधिकरण ने 22 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। इस पूरे काम पर लागत 1 करोड़ 50 लाख 52 हजार रुपये अनुमानित है। यह टेंडर जारी होने के बाद ही चर्चा में आ गया। इसके बाद प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल की तरफ से बचाव करते हुए यह कहा गया कि पहले सड़क बनवाई जाएगी। इसके बाद ही मार्किंग व अन्य सुरक्षा उपाय करवाए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ सिविल विभाग की तरफ से अभी तक कोई काम नहीं शुरू करवाया गया है। न ही गड्ढ़े भरवाए गए हैं न ही सड़क को दुरुस्त करवाया जा गया है। काम अगर अगले एक हफ्ते में भी शुरू हो जाए फिर भी दो महीने से ज्यादा का समय लगना तय है। प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के प्रभारी एसीईओ सतीश पाल ने कहा कि उखड़ी सड़क पर मार्किंग, पेंट जैसे कोई काम नहीं करवाए जाएंगे। सड़क दुरुस्त कर जब सिविल विभाग सौंपेगा तभी काम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


योगेश तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें