फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेहरू पार्क में स्वच्छ हवा जोन बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण और पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों के साथ किया दौरा
विज्ञापन

जनता की राय के बाद कनॉट प्लेस, खान मार्केट में भी जोन बनेंगे

150 वायु शोधक मशीनें लगेंगी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने 85 एकड़ में फैले नेहरू पार्क में 150 वायु शोधक मशीनें लगाकर स्वच्छ हवा जोन बनाने की योजना बनाई है। रविवार को पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने इसकी संभावना तलाशने के लिए पार्क का दौरा किया।
इस मौके पर पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के बाद जनता की राय लेकर कनॉट प्लेस व खान मार्केट में भी स्वच्छ हवा जोन बनेंगे। ये पहल दिल्ली के पर्यावरण सुधार योजना-2025 का हिस्सा है। ये मशीनें 400-600 वर्गमीटर क्षेत्र की हवा साफ कर पीएम 2.5 कणों को 50 फीसदी तक कम कर सकती हैं। मशीनें बस अड्डों और पेट्रोल पंपों पर सफल रही हैं।
विज्ञापन

सिरसा ने कहा कि वे वैज्ञानिक तरीके से प्रदूषण कम करना चाहते हैं, लेकिन इस पर जनता की राय के बाद ही आगे बढ़ेंगे। अगर प्रयोग सफल रहा, तो कनॉट प्लेस और खान मार्केट में भी ऐसे जोन बन सकते हैं, जिन्हें कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के जरिए लागू किया जाएगा। यह योजना पार्कों, स्कूलों और बाजारों में साफ हवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक नया कदम हो सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली की सफाई के लिए 1,000 करोड़ : प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली को साफ और विकसित बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये की सहायता दी है। दिल्ली सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है। पर्यावरण योजना 2025 के तहत कृत्रिम बारिश, आधुनिक मशीनों से सफाई, फुहारों से धूल मिटाने, निर्माण नियमों का पालन और गाजीपुर, भलस्वा व ओखला लैंडफिल साइट में कचरे की सफाई तेजी से की जा रही है। पुराने वाहनों पर नजर रखने के लिए स्वचालित नंबर प्लेट पहचानने वाले कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें