फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रामलीला मंचन की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। रामलीला मंचन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सेक्टर-110 की महर्षि रामलीला समिति के अनुसार, मुरादाबाद से आई टीम में नौ महिलाएं और 21 पुरुष कलाकार हैं। इसलिए महिला किरदार महिलाएं और पुरुष किरदार पुरुष कलाकार ही निभा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-21ए की सनातन धर्म रामलीला समिति में पिछले कई वर्षों से कमल गिरी मंथरा का किरदार निभा रहे हैं। कमल गिरी के अनुसार, वह वर्ष 2005 से रामलीला में मंचन कर रहे हैं। मंथरा का किरदार उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है। उन्होंने बताया कि कैकेयी और मंथरा के बीच करीब 40 से 45 मिनट तक चलने वाले संवाद के दौरान उन्हें लगातार झुकी हुई मुद्रा में रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें