फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी ग्रेनो व एडीसीपी ने जोन से चारों सर्किलों व थानों में किया मार्गों का निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण के मद्देनजर डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान के निर्देशन और एडीसीपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में जोन के चारों सर्किलों और थानों में कांवड़ मार्गों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में एसीपी और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ प्रमुख स्थलों जैसे कासना पुलिया, परी चौक, पातालेश्वर मंदिर, एनटीपीसी कट, नौरंगपुर बार्डर, झुप्पा, रबुपुरा, खेडा अंडरपास समेत कई स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने। शिविर निर्धारित स्थानों पर ही लगाने। वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्युत उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शिविरों में प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा दृष्टि से पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी को सक्रिय रखने की बात कही गई है। इसके अलावा एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा अरविन्द कुमार ने एसडीएम सदर, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, यूपीपीसीएल, एनपीसीएल, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर शेष कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें