फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील व न्यायाधीश बनने को हर तथ्य पर ध्यान देना आवश्यक: बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, एआई हर क्षेत्र में बदलाव ला रहा, हमें उसपर निर्भर नहीं होना होगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल लॉ में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल ने अत्याधुनिक मूट कोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक सफल वकील या न्यायाधीश वही बन सकता है, जो हर तथ्य को ध्यान से सुनता और समझता है। उन्होंने छात्रों को सतर्क रहकर सुनने, सोचने और तार्किक विश्लेषण विकसित करने की प्रेरणा दी। छात्रों को वैचारिक आधार बनाने के लिए पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं में ध्यान के अभाव की समस्या की बढ़ती समस्या पर भी प्रकाश डाला और डिजिटल संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी। न्यायमूर्ति बिंदल ने कहा कि प्रतिभाओं के पलायन को रोकना होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भी भारत की ओर आकर्षित करना होगा। उन्होंने कहा, एआई हर क्षेत्र में बदलाव ला रहा है, हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम पूरी तरह से इस पर निर्भर न रहें। चांसलर पीके गुप्ता ने छात्रों से कहा कि आप वकील नहीं बल्कि देश प्रहरी और रक्षक है। देश को आजाद करवाने में वकीलों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रो चांसलर वाइके गुप्ता, वाइस चांसलर सिबाराम खारा,प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद, डीन डॉ ऋषिकेश दवे, डीन रिर्सच डॉ भुवनेश कुमार, समेत विभिन्न विभागों डीन और एचओडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें