फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोटस पनाश में एओए चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में एओए चुनाव के लिए आज मतदान-27 लोगों समेत चार टीम में हो रही दावेदारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में एओए चुनाव से पहले चर्चाएं तेज हैं। यहां पर चुनावी प्रक्रिया 12 अप्रैल को होगी और इस बार चार टीमों की ओर से दावेदारी पेश गई है। एक टीम में सिर्फ एक व्यक्ति ही आगे आए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि विजेता कौन सी टीम रहती है।


सोसाइटी के एओए अध्यक्ष केशव मित्तल ने बताया कि इस बार चुनाव के लिए कुल 26 लोग आगे आए हैं। इसमें टीम ए में 9 लोग, टीम बी में एक लोग, टीम सी में 9 और टीम डी में 7 लोग आए हैं और इनको मिलाकर अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद चुनावी मतगणना होगी और रात तक विजेताओं के नाम की सूची भी जारी हो जाएगी। इन टीमों में टीम ए वर्तमान एओए पदाधिकारियों की टीम है और टीम सी उनकी टीम है जिन्होंने पहली बार एओए बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सदस्यों की बनाई इलेक्शन कमेटी
केशव मित्तल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए पांच सदस्यों की एक इलेक्शन कमेटी गठित की गई है। इसमें कमेटी में सोसाइटी निवासी प्रदेश सरकार और भारत सरकार से रिटायर्ड सीनियर अधिकारी शामिल हैं। इनकी देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह कमेटी डिप्टी रजिस्ट्रार से मिलने गई थी इस पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने कमेटी को चुनाव करवाने के लिए मौखिक रूप से सहमति दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें