फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्भवती महिलाएं जिला अस्पताल में करा सकेंगी अल्ट्रासाउंड

Fri, 26 Sep 2025 04:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा बागला महिला व जिला अस्पतालों में उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। अब महिलाओं को अपने गांवों से दूर इन अस्पतालों में जाना पड़ेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कठिनाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है कि सीएचसी पर इस दिवस में आने वाली महिलाएं बागला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित दिवस पर 24 सितंबर को दूर-दराज से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचीं गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड न होने पर अमर उजाला की खबर के बाद यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

आदेश जारी करते हुए सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने कहा है कि पीएम मातृत्व सुरक्षित दिवस में पंजीकरण कराने वाली गर्भवती महिलाओं को सोमवार से लेकर शनिवार तक बागला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बागला जिला अस्पताल में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को अपना अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। हालांकि अब गर्भवती महिलाओं के सामने दिक्कत यह होगी कि उन्हें अपने गांव से कई किमी दूर आकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। सबसे ज्यादा दिक्कत सिकंदराराऊ व सादाबाद क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें