फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजधानी में ईद उल अजहा पर की अमन चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
- जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में देखते ही बना नजारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) मनाई गई। जामा मस्जिद समेत दिल्ली की सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता की। बच्चों, युवकों और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। साथ ही देश में अमन चैन कायम रहने की दुआ भी की गई।
राजधानी में ईद उल अजहा की रौनक कई दिनों से दिखाई दे रही थी, मगर बृहस्पतिवार को इसकी खुशी अपने चरम पर थी। लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अता करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे। इसके मद्देनजर विशेष प्रबंध किए गए थे। सबसे ज्यादा लोग जामा मस्जिद एवं फतेहपुरी स्थित शाही मस्जिद में पहुंचे। यहां मस्जिद से काफी दूर तक लोगों ने नमाज अता की। दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वह काफी देर तक मस्जिद परिसर में इधर-उधर चहकते हुए घूमते रहे। एक-दूसरे को ईद की बधाई देेते हुए बड़े ही खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन चलेगा ईद बनाने का सिलसिला
ईद उल अजहा पर पशुओं की कुर्बानी देने का सिलसिला तीन तक चलता है। मस्जिदों में नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में जाकर कुर्बानी दी। उन्होंने अनेक प्रकार के पकवान भी बनाए और एक दूसरे के घर दावत में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें