फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने की हड़ताल की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। रेवाड़ी रोड स्थित 33 केवी बिजली घर पर मंगलवार को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग हुई। इसमें नए कृषि कानूनों और बिजली संशोधित बिल का विरोध किया गया। बुधवार (आज) को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया गया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान वेद प्रकाश और संचालन सचिव शिवकुमार ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली कर्मियों के केंद्रीय नेता रामबीर शर्मा ने कहा कि बिजली संशोधित बिल 2020 खामियों से भरा है। इससे बिजली से संबंधित सारा काम निजी कंपनियों के हाथों में चला जाएगा। कंपनियां ही बिजली की दरें तय करेंगी। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने गलत तरीके से कृषि कानून लागू किए हैं। इससे आमजन को भी परेशानियां होंगी। सर्कल सचिव गुरुग्राम बिजेंद्र सिंह फोगाट ने कहा कि सरकार, सर्दी में सड़कों पर आंदोलन कर रहे किसानों की कोई सुध नही ले रही है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते सभी कर्मचारी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून लागू हो जाते हैं तो देश की जनता की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। इस दौरान कई कर्मचारी नेता और बड़ी संख्या में बिजली कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें