फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला सुपरवाइजर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला सुपरवाइजर का शव
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 स्थित एटीएस की निर्माणाधीन साइट पर सोमवार को सुपरवाइजर का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी वरुण पंवार ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव एटीएस की निर्माणाधीन साइट पर फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। युवक की पहचान बुलंदशहर निवासी के मुनेश सिंह (26) के रूप में हुई। वह सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रंगपुर का रहने वाला था। वह विवाहित था और उसका एक बच्चा भी है। रविवार शाम चार बजे से वह किसी के संपर्क में नहीं था। मोबाइल भी स्विच ऑफ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें