फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली आपूर्ति होगी स्वचालित, मार्च 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा के 20 और सेक्टरों में लगेंगी आरएमयू, 230 करोड़ रुपये से चल रहा काम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली फीडर में तकनीकी खराबी आने पर अब पूरे सेक्टर या सोसाइटी की बिजली लंबे समय तक गुल नहीं रहेगी। विद्युत निगम शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को स्वचालित बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत 20 और सेक्टरों में रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगाने का काम शुरू किया गया है।
इससे पहले करीब 25 सेक्टरों में यह व्यवस्था तैयार की जा चुकी है। नई तकनीक लागू होने के बाद किसी एक फीडर में खराबी आने पर दूसरे फीडर से तत्काल बिजली आपूर्ति शुरू हो सकेगी। इससे बिजली बहाल करने में लगने वाला समय कम होगा। उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्युत निगम आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों के साथ बिजली उपकेंद्रों पर भी आरएमयू स्थापित कर रहा है। सेक्टर-20 बिजली उपकेंद्र से शुरू हुई पायलट परियोजना सफल रही है। इसका विस्तार शहर के अन्य क्षेत्रों में किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वचालित प्रक्रिया से लाभ
सेक्टर-22, 23, 33, 38, 39, 40, 82, 93, 93बी, 99 और 100 समेत कई क्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू है। सेक्टर-22, 23, 80, 63 और एनएसईजेड के बिजली उपकेंद्रों पर भी आरएमयू स्थापित की गई हैं। अभी फीडर में खराबी आने पर कर्मचारियों को मानवीय प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। इसमें काफी समय लगता है। आरएमयू लगने के बाद यह प्रक्रिया स्वचालित हो जाएगी। इससे वैकल्पिक फीडर से आपूर्ति शुरू करना आसान होगा। इस व्यवस्था से 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
परियोजना का विवरण और लक्ष्य
विद्युत निगम के अनुसार, जिले में करीब 4.75 लाख उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। यह आपूर्ति 125 बिजली उपकेंद्रों के लगभग दो हजार फीडरों से होती है। योजना के तहत कुल 1800 आरएमयू लगाने का लक्ष्य है। इनमें से करीब 500 इकाई स्थापित हो चुकी हैं। इस परियोजना के लिए 230 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। मार्च 2027 तक सभी निर्धारित क्षेत्रों में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सेक्टरों में बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए काम जारी है। जल्द अन्य सेक्टरों में भी आरएमयू लगाए जाएंगे। - विवेक कुमार पटेल, अधीक्षण अभियंता (तकनीकी), विद्युत निगम





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें