फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 66 केवी टावर गिरने से पुन्हाना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-तेज आंधी के कारण आई समस्या, दो सबस्टेशनों से जुड़े गांवों में हाहाकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। हाल ही में आई तेज आंधी के कारण 66 केवी होडल एवं 66 केवी बंचारी सब-स्टेशनों को विद्युत आपूर्ति देने वाली 66 केवी लाइन के टावर गिर गए हैं। इसके चलते दोनों सब-स्टेशनों की नियमित बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वर्तमान में होडल और बंचारी सब-स्टेशनों को 66 केवी पुन्हाना सब-स्टेशन से बैक-फीडिंग (वैकल्पिक व्यवस्था) के माध्यम से बिजली दी जा रही है।

बिजली विभाग के अनुसार इस व्यवस्था के तहत लगभग 200 एम्पियर लोड होडल एवं बंचारी सब-स्टेशनों को दिया जा रहा है, जबकि 250 एम्पियर लोड 66 केवी पुन्हाना सब-स्टेशन पर उपयोग हो रहा है। अतिरिक्त लोड के कारण पुन्हाना सब-स्टेशन पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसके चलते पुन्हाना सब-स्टेशन से संचालित सभी 11 केवी आरडीएस फीडरों पर समय-समय पर आवश्यक बिजली कट लगाए जा रहे हैं। डीएचबीवीएन पुन्हाना के एसडीओ शमीम अहमद ने बताया कि आंधी में क्षतिग्रस्त हुए टावरों की मरम्मत का कार्य विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक टावर पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते, तब तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं बनी रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ शमीम अहमद ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि विभाग की टीम लगातार बिजली व्यवस्था को सामान्य करने में जुटी हुई है। ऐसे में उपभोक्ता विभाग का सहयोग करें तथा उपलब्ध कराई जा रही बिजली का आवश्यक कार्यों में ही उपयोग करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि टावरों की मरम्मत पूरी होते ही विद्युत आपूर्ति को पूर्ववत सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें