फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैनल में नमी से घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंगलवार रात कई सोसाइटियों में आई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की कई आवासीय सोसाइटियों में मंगलवार देर रात बिजली आपूर्ति बाधित होने से हजारों लोगों को रातभर गर्मी में परेशान होना पड़ा। अजनारा होम्स और पंचशील ग्रीन वन समेत कई सोसाइटियों में घंटों बिजली नहीं रहने के कारण लोगों की नींद खराब हो गई। बिजली नहीं होने से लिफ्ट, पानी और अन्य सुविधाएं भी प्रभावित रहीं। पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि उमस और गर्मी के कारण लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। वहीं अजनारा होम्स सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि उनके यहां भी रात करीब 3 बजे से बिजली नहीं थी।

बिजली कटौती को लेकर जब अजनारा होम्स सोसाइटी के मेंटेनेंस प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोसाइटी की ओर से कोई तकनीकी खराबी नहीं है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का बिजली तंत्र पूरी तरह सामान्य है और बिजली आपूर्ति एनपीसीएल की ओर से बाधित की गई है। वही पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने कहा कि उनकी ओर से किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं है और बिजली आपूर्ति एनपीसीएल की तरफ से बाधित हुई है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा का कहना है कि दोनों सोसाइटी के पैनल बॉक्स में नमी आ चुकी है। इस कारण उनका सिस्टम 33 किलाेवॉट लाइन का भार नहीं उठा पा रहा है। एनपीसीएल ने आंतरिक खराबी के कारण दोनों सोसाइटी को आपूर्ति से अलग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलटी पैनल का फ्यूज उड़ने से कई टावर अंधेरे में
ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में मंगलवार को एलटी लो टेंशन पैनल का फ्यूज उड़ जाने से कुछ टावरों की बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। सूचना मिलते ही मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और खराब फ्यूज बदलने के साथ पैनल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। सोसाइटी प्रबंधन ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर कर प्रभावित टावरों में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया हौ और जल्द ही बिजली बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें