फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी का संकट जारी, बूंद-बूंद को तरसे निवासी

विज्ञापन
संजीव पटेल
विज्ञापन
सुपरटेक इको विलेज-2 के टावर बी-8 में निवासी दो माह से हैं परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सुपरटेक इको विलेज-2 के टावर बी-8 निवासी पिछले लगभग दो माह से पानी की समस्या से परेशान हैं। टावर में कुल 167 फ्लैट हैं। नियमित जलापूर्ति नहीं होने से निवासियों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में लोगों ने संबंधित प्रबंधन और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

निवासियों ने बताया कि सुबह और शाम सबसे अधिक परेशानी होती है। आए दिन पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है। कई बार पानी समय पर नहीं पहुंचता जिससे घरों में जरूरी काम तक नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार मेंटेनेंस टीम से संपर्क किया गया इसके बाद समस्या कुछ दिनों के लिए ठीक हो गई। हालांकि कुछ दिनों बाद यह दोबारा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या के समाधान की मांग को लेकर टावर बी-8 के कुछ निवासियों ने मंगलवार रात को स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। निवासियों ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद एसआई अंकित ने संबंधित अधिकारियों तक ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया। निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह आगे भी अपनी बात संबंधित अधिकारियों के सामने रखेंगे और समस्या के समाधान की मांग जारी रखेंगे।



दो माह से पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।- संजीव पटेल

घर के रोजमर्रा के काम पानी के बिना प्रभावित हो रहे हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। - रश्मि शर्मा

हमने अपनी बात संबंधित लोगों तक कई बार पहुंचाई है। उम्मीद है प्रशासन मामले में जरूरी कदम उठाएगा। - पंकज

हम अपनी मूलभूत सुविधा बहाल होने की मांग कर रहे हैं। समय पर पानी मिलना हर निवासी की जरूरत है। - अजीत सिंह

संजीव पटेल

संजीव पटेल

संजीव पटेल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें